Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नि-क्षय मित्र बनाएं-टीबी हराएं अभियान शुरू

जयपुर: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गत सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘नि-क्षय मित्र बनाएं-टीबी हराएं’ अभियान शुरू किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरूआत की। यह अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2024 तक संचालित किया जाएगा।

 

 

Make anti-tuberculosis friends-defeat TB campaign started in Rajasthan

 

 

राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में विभाग निरंतर जरूरी कदम उठा रहा है। इन प्रयासों से राजस्थान टीबी मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अर्जित उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों को और व्यापक रूप देने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार नि-क्षय मित्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। उल्लेखनीय है कि 09 सितम्बर, 2022 को “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का शुभारम्भ किया गया था।

 

 

इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु सामाजिक भागीदारी बढ़ाना है। जनसमुदाय को प्रेरित कर टीबी रोगियों और उनके परिवारों को अधिक पोषण और व्यावसायिक सहायता उपलब्ध कराना और टीबी उन्मूलन अभियान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !