Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विधवा महिला के एक बच्चे को मिला पालनहार योजना का लाभ

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत पंचायत चौथ का बरवाड़ा की टापुर पंचायत में आयेाजित हुआ शिविर तुलसा देवी के लिए सुकुनभरा रहा। शिविर में तुलसा देवी पत्नी स्व. श्योजीराम गुर्जर निवासी अभयपुरा ने उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उसके पति श्योजीराम गुर्जर की मृत्यु खेत पर कृषि कार्य करते समय सर्पदेश से कई वर्ष पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शिवाड़ में हो गई थी।

 

 

 

 

महिला की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब थी। ऐसे में शिविर प्रभारी ने महिला के पुत्र मानसिंह गुर्जर (कक्षा 10वीं) को पालनहार योजना की स्वीकृति के लिए आवेदन तैयार करवाकर मौके पर स्वीकृति जारी करवाई।

 

 

 

 

अब महिला को पालनहार के रूप में प्रतिमाह सहायता राशि प्राप्त होगी। सरकार की पालनहार का सहारा मिलने से महिला मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देती नजर आई।

 

 

A child of a widowed woman got the benefit of Palanhar scheme in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

 

दिव्यांग के दो बच्चों को मिला पालनहार योजना का लाभ

इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत टापुर में आयोजित शिविर दिव्यांग भैंरूलाल के लिए वरदान साबित हुआ। आर्थिक तंगी से जूझ रहे भैंरूलाल के दो बच्चों की मौके पर ही पालनहार से छात्रवृत्ति स्वीकृत होने से उसे आर्थिक सहायता मिल सकेगी तथा अपने बच्चों की अच्छे से पढ़ाई करवाएगा।

 

 

 

टापुर में आयोजित हुए शिविर में भैरूलाल प्रजापत पुत्र भंवरलाल प्रजापत निवासी टापुर ने शिविर में शिविर प्रभारी को समस्या बताई। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही दिव्यांग के पुत्र पु़ित्रयों के लिए मिलने वाली पालनहार येाजना के आवेदन तैयार करवाकर हाथोहाथ स्वीकृत करवाएं।

 

 

 

प्रार्थी के एक पुत्र एवं पुत्री की पालनहार की स्वीकृति जारी होने के साथ ही उसे स्वीकृति पत्र सौंपा गया। अब उसे बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक चिंता से मुक्ति मिल सकेगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !