Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे के जिला अधिवेशन को लेकर बैठक हुई आयोजित

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) उपखण्ड मलारना डूंगर की बैठक गत शुक्रवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र मलारना डूंगर में हुई। बैठक में जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि एवं आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए काम करता रहा है। जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन का मकसद भी सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही जिला व ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्रकार हितों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की जा सके।

 

 

इस दौरान संगठन से जुड़े उपखण्ड क्षेत्र के सभी पत्रकारों से भी जिला स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सुझाव लिए गए। बैठक को जिला संगठन महासचिव जियाउल इस्लाम व जिला मीडिया प्रभारी राजेश गोयल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अध्यक्ष अब्दुल माहिर ने की। इससे पूर्व उपखण्ड कार्यकारणी ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महासचिव जियाउल इस्लाम व जिला मीडिया प्रभारी राजेश गोयल का स्वागत किया। आईएफडब्ल्यूजे की बैठक में पहली बार जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पत्रकार हितों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

 

बैठक में आईएफडब्ल्यूजे संगठन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने ग्रामीण अंचल में खबरे कवरेज के दौरान पत्रकारों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर प्रधान देवपाल मीना ने कहा कि यह सच है कि बड़े शहरों के मुकाबले छोटे कस्बे व गांवो में पत्रकारों को कई तरह की कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। किसी की मर्जी के खिलाफ सच खबर छपने पर बदमाशों के द्वारा डराने, धमकाने व मारपीट जैसे मामले भी होते है। फिर पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को सच्चाई से रूबरू करवाते है। ऐसे निड़र व निर्भीक पत्रकार बधाई के पात्र है।

 

A meeting was held regarding the district convention of IFWJ in Malarna Dungar

 

तहसीलदार किशन मुरारी मीना ने कहा कि में हमेशा पत्रकारों के हितों के समर्थन में रहा हूं। मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीना ने कहा कि पत्रकार आम जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही भ्रष्टाचार भी उजागर करते है। यह सही की सच लिखने पर निचले स्तर पर पत्रकारों को परेशानी होती है, लेकिन सच कभी डरता या छिपता नहीं है। इंस्पेक्टर मीना ने कहा कि यदि कही कोई पत्रकारों से दुर्व्यवहार करता है तो पुलिस को बताए। निसंदेह पुलिस कानूनी तौर पर मदद करेगी। पत्रकार व प्रशासन के बीच चर्चा के दौरान विकास अधिकारी काशीराम जाट, नायब तहसीलदार हंसराज मीना, सहायक विकास अधिकारी फेलिराम मीना व मलारना डूंगर सरपंच जाहिद खान ने भी विचार व्यक्त किए। उपखण्ड अध्यक्ष अब्दुल माहिर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

स्वागत सत्कार भी किया

 

पुलिस व प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा के दौरान आईएफडब्ल्यूजे संगठन मलारना डूंगर की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान देवपाल मीना ने आईएफडब्ल्यूजे संगठन जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा व उपखण्ड अध्यक्ष अब्दुल माहिर का स्वागत किया। बैठक में उपखण्ड सरंक्षक चंचल जैन, महामंत्री सुरेश योगी, सचिव अकरम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राशिद खान, नटवर लाल शर्मा और इरशाद अहमद भी मौजूद रहे।

 

सदस्यता की दिलाई शपथ

 

इस दौरान उपखण्ड अध्यक्ष अब्दुल माहिर की अभिशंषा पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने आईएफडब्ल्यूजे संगठन की सदस्यता लेने पर इरशाद अहमद को संगठन हित के लिए काम करने की शपथ भी दिलाई। साथ नए सदस्य का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत भी किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !