Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

चौथ माता मेले में श्रृद्धालुओं को नहीं हो किसी प्रकार की असुविधा

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा में 16 से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले चौथ माता के मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में चौथ माता मन्दिर ट्रस्ट परिसर में बैठक आयोजित हुई। मुख्य मेले का आयोजन 17 जनवरी, 2025 को होगा। जिला कलक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा नहीं हो इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

A meeting was organized regarding Chauth Mata Fair in Sawai Madhopur.

 

 

 

उन्होंने कहा कि मन्दिर ट्रस्ट, जिला प्रशासन तथा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पूर्व वर्षाे के भांति इस वर्ष भी मेला शांतिपूर्ण तरीके से तथा पूरी आस्था व भव्यता के साथ सम्पन्न हो। उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से एक सच्चे आस्थावान नागरिक के नाते मेले में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरे को कचरा पात्र में डालने, मेले में इधर-उधर नहीं थूकने, मेले को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को मेला मार्गों पर बिजली के झूलते तारों को कसवाने, खुले तारों को ढकने के व सुरक्षा के सर्टिफिकेट देने निर्देश प्रदान किए ताकि कोई अनहोनी घटना न घटे। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारी को मेले में पेयजल की आपूर्ति के र्स्त्राेतों के सैम्पल लेकर पानी की गुणवत्ता जांचने के निर्देश प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा यशवेन्द्र कुमार से मेले में लगने वाली दुकानों के बारे में की जानकारी लेते हुए मेले में धारदार हथि*यारों की दुकाने आवंटित नहीं करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मेले में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूर्णतया प्रति*बंध रहेगा। उन्होंने मेले के दौरान यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा को दिए। वहीं जलदाय विभाग एवं ट्रस्ट की ओर से 6-6 पानी की अस्थाई प्याऊ लगाने के निर्देश दिए। परिवहन अधिकारी पी.आर. मीणा ने बताया कि मेले के दौरान 8-8 घण्टे की तीन पारियों में फ्लाइंग स्कवायड टीम लगाई गई है।

 

 

 

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने मेले के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाया जाएगा। मन्दिर स्थल तथा चौथ का बरवाड़ा में सभी स्थानों पर राउन्ड द क्लॉक पुलिस जाप्ता रहेगा। उन्होंने कहा कि रात और दिन के लिये पुलिस कर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !