Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ माता मेले की तैयारी को लेकर बैठक हुई आयोजित

चौथ माता मेला आयोजन एवं व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि चौथ का बरवाड़ा में 9 एवं 10 जनवरी को चौथ माता मेले का आयोजन किया जाएग। मुख्य मेला 10 जनवरी को भरेगा। उन्होंने मेले के आयोजन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात आदि की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को मेले के दौरान सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों को भरवाने के निर्देश दिए।

 

A meeting was organized regarding the preparation of Chauth Mata fair

 

उन्होंने मेले में हथियारों की दुकान आवंटन नहीं करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को मेले के दौरान स्काउट गाइड, एनसीसी के वाॅलिंटियर्स नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, चौथ माता ट्रस्ट के सेकेट्री श्रीदास सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !