Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बालकों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आज बुधवार को एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न गृहों और स्कूली बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु बैठक का आयोजन एडीआर सेंटर सवाई माधोपुर में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के माह अगस्त के एक्शन के प्लान के अनुसार विभिन्न बालगृहों के बच्चों के मध्य पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता व गीत लेखन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन गृह स्तर पर 16 अगस्त से 9 सितम्बर, 2022 तक किया जाएगा।

 

जिसमें शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालकों के मध्य जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं जिला स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालकों के मध्य राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अगस्त से 30 अगस्त तक स्कूली बच्चों के मध्य कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन इंटर स्कूल (ब्लॉक) स्तर पर करवाया जाना है।

 

A meeting was organized to organize various competitions among the children in sawai madhopur

 

जिसमें शीर्ष तीन टीम या बालकों के मध्य जिला स्तर पर, जिला स्तर पर शीर्ष तीन टीम या बालकों के मध्य डिविजनल स्तर पर एवं डिविजनल स्तर पर शीर्ष तीन टीम या बालकों के मध्य राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीमों या बालकों को क्रमशः स्वर्ण पदक, सिल्वर पदक और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में खेल-कूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन करवाने हेतु उपस्थित अधिकारीगण व प्रतिनिधिगण को निर्देश दिए। इस अवसर पर घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर, हरीश् उपाध्याय सचिव त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर, अब्दुल वहीद जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र सवाई माधोपुर, तुलसीराम प्रजापत प्रतिनिधि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर और मुकेश वर्मा चाइल्ड लाईन सवाई माधोपुर उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !