Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

50 हजार की आबादी रियासतकाल से आज तक भी नाव पर निर्भर

जिले के निकटवर्ती खातौली कस्बे सहित आसपास की 10 ग्राम पंचायतों में निवास करने वाली करीब 50 हजार की आबादी आज भी चम्बल नदी पार आवागमन के लिए नाव पर निर्भर है।
हालांकि चम्बल नदी पर गेंता माखीदा पुलिया बन गई है, लेकिन 40 कि.मी. की अतिरिक्त दूरी की वजह से क्षेत्र के लोग नाव का सहारे ही सवाई माधोपुर पहुंचना ज्यादा उचित समझते हैं। वहीं झरेल के बालाजी वाली पुलिया पर भी वर्षाकाल में तीन माह के लिए आवागमन बंद रहता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को चम्बल नदी के दूसरी तरफ आवागमन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग काफी समय से ढीपरी व झरेल के बालाजी के पास चम्बल नदी पर ऊंची पुलिया बनाने की मांग भी करते आ रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में झरेल के बालाजी पर पुलिया निर्माण की घोषणा भी कि है, लेकिन यह घोषणा अभी तक फाइलों से बाहर नहीं आई है।

A population 50 thousand still depends boat travelling

जानकारी के अनुसार खातौली, जटवाड़ी, जटवाड़ा, बालूपा, केथूदा, बागली, मियाणा, निमोला, ढीपरी, तलाव आदि ग्राम पंचायतों में करीब 50 हजार की आबादी निवास करती है। कोटा की अपेक्षा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय नजदीक होने से क्षेत्र के लोग खरीदारी करने व गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए सवाई माधोपुर का रुख करते हैं।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अठारहवां क्षेत्र इंद्रगढ़ रियासत का भाग था। इसलिए क्षेत्र के यहां निवास करने वाली आबादी की अधिकांश रिश्तेदारी इंद्रगढ़, बूंदी व सवाई माधोपुर क्षेत्र में है। रियासतकाल से आजादी के बाद आज तक भी क्षेत्र के लोगों के पास चम्बल नदी पार करने के लिए एक मात्र नाव ही सहारा है।
सुरक्षा उपकरणों के अभाव में नाव के संचालन से हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने मांग रखी कि उन्हें इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए चम्बल नदी पर पुलिया निर्माण ही एक मात्र उपाय हो सकता है, ताकि भविष्य में फिर से गोठडा के जैसे हादसे नहीं देखने पड़े। नाव हादसे में दिवंगतों को भी पुलिया निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया व विधायक रामनारायण मीणा से भी लोगों ने ढीपरी व झरेल के बालाजी के पास चम्बल नदी पर पुलिया निर्माण की मांग रखी।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि नदी के दूसरी तरफ इंद्रगढ़ में पहाड़ी पर स्थित बीजासन माताजी व बूंदी एवं सवाई माधोपुर जिले की सीमा में बह रही चाकल नदी के पास स्थित प्राचीन कमलेश्वर महोदव मंदिर धार्मिक आस्था के केंद्र है। खासतौर से कमलेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्दशी व अमावस्या को तथा माताजी के चतुर्थी, अष्टमी व पूर्णिमा को काफी संख्या में क्षेत्र के लोग दर्शनों के लिए जाते है। क्षेत्र में ढीपरी, गोठडा, निमोला, शेरगढ़ व बागली आदि गांवों के पास से बह रही चम्बल नदी में नावों संचालन होता है। यहाँ से प्रतिदिन 1500 से 2000 के करीब यात्री नाव में बैठकर एक से डेढ़ कि.मी. चौड़े पाट में फैली चम्बल नदी का सफर तय करते है।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि खातौली से गैंता मखीदा की पुलिया होते हुए सवाई माधोपुर की दूरी 101 किमी, झरेल के बालाजी होते हुए सवाई माधोपुर की दूरी 60 किमी तथा श्योपुर होते हुए सवाई माधोपुर की दूरी 86 कि.मी. है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !