Thursday , 30 July 2026
Breaking News

13 वर्ष से फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 13 वर्ष से चार प्रकरणों में गम्भीर मारपीट, नकबजनी, शराब तस्करी, छेड़छाड़ चोरी आदि के मामलों में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने  फरार पप्पू उर्फ जगदीश पुत्र शिवचरण योगी निवासी घासमण्डी गंगापुर सिटी एवं स्थाई वारंटी जीतेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी बडोली वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने वांछित अपराधियों एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान छेड़ रखा है। अभियान के तहत थाना गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को 13 वर्ष से चार प्रकरणों में गम्भीर मारपीट, नकबजनी, शराब तस्करी, छेड़छाड़ चोरी आदि के मामलों मेंफरार पप्पू उर्फ जगदीश पुत्र शिवचरण योगी एवं स्थाई वारंटी जीतेन्द्र पुत्र रतिराम को गिरफ्तार किया है।

विशेष टीम का किया गठन:-  पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार वांछित अपराधी पप्पू उर्फ जगदीश पुत्र शिवचरण योगी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार एवं वृताधिकारी कालूराम मीणा के सुपरविजन तथा धनराज मीणा थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

Absconding for 13 years Arrested 2 accused in sawai madhopur

अभियुक्त की गिरफ्तारी:- अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल की सूचना पर पप्पू उर्फ जगदीश पुत्र शिवचरण योगी परिवार सहित जयपुर में फरारी काट रहा था। इस पर ऋषिकेष, विश्वनाथ प्रताप सिंह कांस्टेबल की एक टीम जयपुर भेजी गई। टीम ने विषेष कार्य योजना बनाकर सार्थक प्रयास कर अपराधी पप्पू उर्फ जगदीश को महाराणा प्रताप नगर जयपुर से आज सोमवार को  को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !