Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर एसीबी के छापे

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा जयपुर, भरतपुर एवं मुरादाबाद यूपी में कार्यवाही करते हुए संजय शर्मा जिला परिवहन अधिकारी, विद्याधर नगर जयपुर के विरूद्ध दर्ज आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रकरण में आरोपी के 10 विभिन्न ठिकानों पर छापा मा*रकर तलाशी अभियान चलाया गया।

 

 

ACB action on District Transport Officer Sanjay Sharma Jaipur

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूत्र-सूचना प्राप्त हुई थी कि संजय शर्मा जिला परिवहन अधिकारी, विद्याधर नगर जयपुर द्वारा भ्रष्टाचार के साधनों द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से अपनी वैध आय से आनुपातिक रूप से अधिक चल-अचल सम्पत्तियाँ अर्जित की गई है, जिनकी अनुमानित खरीद कीमत करोड़ों रुपयों से अधिक है। सूचना का एसीबी की आसूचना शाखा व जयपुर नगर चतुर्थ द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया एवं तथ्यों की पुष्टि होने पर आय से अधिक सम्पत्तियाँ अर्जित का मामला बनना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

 

 

 

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाग चन्द्र, अनुसंधान अधिकारी के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद ओमप्रकाश किलानियां एएसपी चौकी द्वितीय जयपुर, अमित सिंह एएसपी एसीबी भरतपुर, सुनिल सिहाग एएसपी एसीबी चौकी जयपुर ग्रामीण, रविन्द्र सिंह उप अधीक्षक पुलिस एसीबी चौकी सीकर, नवल किशोर उप अधीक्षक पुलिस एसीबी चौकी दौसा, परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस एसीबी चौकी भिवाडी रघुवीर शरण शर्मा पुलिस निरीक्षक एसीबी एसआईयू जयपुर, सज्जन सिंह पुलिस निरीक्षक एसीबी एसआईयू जयपुर, कंचन भाटी पुलिस निरीक्षक एसीबी अजमेर, अर्चना मीणा पुलिस निरीक्षक एसीबी एसयू प्रथम जयपुर की विभिन्न टीमों ने एक साथ आरोपी के जयपुर, भरतपुर एवं मुरादाबाद यूपी स्थित 10 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्यवाही की गई।

 

 

 

 

आरोपी व इसके परिवाजनों के नाम कृष्णा नगर में एक मकान, करणी नगर में एक प्लॉट, अलीगढ़ उत्तरप्रदेश में एक भूखण्ड, चिडिया भवन, बिलारी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश में 25 बीघा जमीन मिले। इसके अतिरिक्त आरोपी अपने बच्चों की उच्च शिक्षा विदेश में कराने संबंधित दस्तावेज, अनेक बीमा पॉलिसियों में निवेश, दो बैंक लॉकर एवं विभिन्न बैंको में अनेक बैंक खाते जिनमें लाखों रुपये जमा हैं, भी मिले हैं। विदेश यात्राओं की जानकारी भी प्राप्त हुई जिनके संबंध में जांच की जा रही है।

 

 

 

बैंक लॉकरों की तलाशी लिया जाना शेष है। ब्यूरो के प्राथमिक आकलन, प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अब तक तलाशी में मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी संजय शर्मा द्वारा अपने सेवाकाल में भ्रष्टाचार के साधनों द्वारा करोड़ों रुपये की खरीद कीमत की अनेक चल-अचल परिसम्पत्तियां अर्जित करने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक है। इसके अतिरिक्त आरोपी एवं उसके परिजनों द्वारा कई बेनामी परिसम्पत्तियों में निवेश के साक्ष्य मिले हैं। जिनकी विस्तृत जाँच की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !