Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में एसीबी ने वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक के ड्राइवर को 40 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर की टीम ने आज शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमे एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक अजय प्रकाश के ड्राइवर आलोक सिंह को 40 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए दबोच लिया। एसीबी के एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भू-वैज्ञानिक अजय सिंह है जिनके पास पांच जिलों का चार्ज है। भू-वैज्ञानिक अजय सिंह अवैध बजरी खनन अन्य के खिलाफ कार्यवाही करते हैं लेकिन एक सिविल ठेकेदार द्वारा जिसकी रॉयल्टी की बजरी मौके पर पड़ी हुई थी।

 

ACB arrested the driver of a senior geologist with a bribe of 40 thousand rupees In Sawai Madhopur

 

एडिशनल एसपी ने कहा कि इनके द्वारा ठेकेदार को कार्यवाही करने की धमकी दी और ठेकेदार से 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि की डिमांड की। उन्होंने बताया कि जिसका कल सत्यापन करवाया गया सत्यापन के दौरान वह 50 हजार रुपए देने को तैयार हुआ। जिस पर आज भू-वैज्ञानिक अजय प्रकाश का ड्राइवर राशि लेने पहुंचा जिसको एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लेकिन भू-वैज्ञानिक अजय प्रकाश को इसकी भनक लगने से वह फरार हो गया। एसीबी के एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें :- #Breaking #SawaiMadhopur “सवाई माधोपुर में एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक के ड्राइवर को 40 हजार की घूस लेते दबोचा”

सवाई माधोपुर में एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक के ड्राइवर को 40 हजार की घूस लेते दबोचा

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !