Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कनिष्ठ अभियंता 5 हजार की रि*श्वत लेते गिर*फ्तार

जोधपुर: एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी एसयू जोधपुर ईकाई द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी ऋषिकेश मीणा, इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड जाखण, बापिणी जिला जोधपुर को गिर*फ्तार किया गया है।
ACB Jodhpur action on Junior engineer of Vidyut Vitran Nigam Ltd
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के ट्यूबवेल पर रखे अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर की शीट नहीं भरने की एवज में ऋषिकेश मीणा इन्जीनियर सुपरवाईजर अतिरिक्त चार्ज कनिष्ठ अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जाखण, बापिणी द्वारा रि*श्वत राशि की मांगकर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज जोधपुर के सुपरविजन में ओमप्रकाश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर के निर्देशानुसार मनीष चौधरी, निरीक्षक पुलिस द्वारा 5 मार्च को देर रात ट्रैप कार्यवाही की गई। आरोपी ऋषिकेश मीणा व सह आरोपी कैलाश प्रजापत को परिवादी कालूराम से रि*श्वती राशि 5000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !