Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुरक्षा गार्ड को 5 हजार की रि*श्वत लेते पकड़ा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर-द्वितीय इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए राजकुमार सुरक्षा गार्ड, ग्राम पंचायत 90 जीबी पंचायत समिति अनूपगढ जिला श्रीगंगानगर को परिवादी से उसकी पत्नी के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त जारी करवाने की एवज में 5 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

ACB Sriganganagar action on Gram Panchayat security guard

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर-द्वितीय को परिवादी की शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की पहली किश्त जारी करने की एवज में राजकुमार सुरक्षा गार्ड, ग्राम विकास अधिकारी व एलडीसी 6 हजार रूपये की रि*श्वत की मांग कर रहा है।

 

 

 

जिस पर राजेश सिंह उपमहानिरीक्षक पुलिस-तृतीय के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में वेदप्रकाश लखोटिया उप अधीक्षक पुलिस एवं ब्यूरो स्टाफ के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी को 5 हजार रूपये रि*श्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !