Saturday , 5 September 2026
Breaking News

6000 की रिश्वत लेते हुए बृजमोहन पाल ASI को ACB ने रंगे हाथों किया ट्रैप

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर टीम ने पुलिस उप अधीक्षक भैरूलाल के नेतृत्व में पुलिस थाना उदेई मोड़, गंगापुर सिटी में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक बृजमोहन पाल को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB traps Brijmohan Pal ASI with bribe of 6000

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एएसआई ब्रजमोहन पाल के खिलाफ अतीश मीणा ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। अतीश ने शिकायत में बताया उसके द्वारा उदेई मोड़ (कॉलेज थाना) में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मुकदमे में कार्यवाही करने एवं परिवादी के विरुद्ध दर्ज मुकदमा में एफ.आर. लगाने की एवज में एएसआई बृजमोहन पाल ने 40 हजार रूपये की मांग की थी तथा 20 हजार रूपये उसी समय ले लिए और बाद में 20 हजार रूपये की और मांग की। ब्यूरों द्वारा परिवादी की रिपोर्ट पर सत्यापन करवाया गया। तो सौदा 10 हजार रूपये में तय हुआ। सत्यापन के दौरान 22 जुलाई को 4 हजार रूपये प्राप्त किये तथा शेष 6,000 रूपये की रिश्वत राशि 24 जुलाई को लेने पर सहमत हुआ। आरोपी द्वारा परिवादी से जब 6 हजार रूपये की और मांग की गयी तो उस आधार पर 24 जुलाई शुक्रवार को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान टीम में भैरूलाल (उप अधीक्षक पुलिस), सुनील कुमार (वरिष्ठ सहायक), पुष्पेंद्र सिंह (वरिष्ठ सहायक), कॉन्स्टेबल जुगल, जयसिंह, रामकेश, दिलीप, देवेंद्र, सतपाल, संजय कुमार चालक व स्वतंत्र गवाह के रूप में विष्णु कुमार माथुर गिरदावर एवं राघवेंद्र सिंह नरूका पटवारी आदि ट्रैप कार्यवाही में शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !