Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर व ट्रांसफार्मर छीनने वालों में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रामकेश मीना निवासी गण्डावर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की गत दिनांक 16 मार्च 2022 को हितेन्द्र कुमार मीना कार्यवाहक कनिष्ठ अभियन्ता (पवस) जयपुर डिस्कॉम बहरावंडा खुर्द के द्वारा मामला दर्ज कराया गया की 16 मार्च 2022 को ग्राम बोहना में बैरवा बस्ती मोहल्ले में घरेलु विद्युत बिल बकाया राशि होने पर सिंगल फेज ट्रासंफार्मर उतारते समय ग्राम बोहना के निवासीयान भोरया पुत्र जगदीश मीना, मोरया पुत्र केदार मीना, योगेश पुत्र रामप्रसाद मीना, काला पुत्र मांगीलाल मीना, महेश पुत्र जगदीश मीना, रामजीत पुत्र हजारी गुर्जर और रामकेश पुत्र बजरंगा मीना निवासी गण्डावर व अन्य 40-45 लोग एक राय होकर हाथ में लाठी डन्डे व पत्थर लेकर आये और ट्रांसफार्मर उतारते समय राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर हितेन्द्र कुमार मीना एवं तकनीकी कर्मचारी व विजिलेस टीम सवाई माधोपुर के साथ गाली गलोच करते हुए लाठी एवं पत्थर से मारपीट की व हमारी गाडियों व ठेकेदार के ट्रैक्टर को टोड़-फोड दिया और ट्रांसफार्मर को लूटकर ले गये, कर्मचारी व अधिकारियों के साथ राजकार्य मे बाधा उत्पन्न कर मारपीट व लूट की है।

 

Accused arrested for assaulting electricity department employee in khandar sawai madhopur

 

इस आशय पर आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान भगवान लाल थानाधिकारी द्वारा शुरू किया जाकर छीने गये वांछित ट्रांसफार्मर बिजली को गत दिनांक 29.03.2022 को हार ग्राम बोहना से बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई, राकेश कुमार राजौरा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान को सफल हेतु टीम का गठन किया जाकर कल शनिवार को रात्री में दबिश देकर आरोपी रामकेश पुत्र बजरंगा मीना निवासी गण्डावर को हार ग्राम गण्डावर से धर दबोचा। जिसे आज मामले में अन्य साथी के संबंध में तफतीश हेतु पीसी रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, जमीनी विवाद और मारपीट के आधा दर्जन मामले दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल थानाधिकारी खण्डार, भरत सिंह सहायक उपनिरीक्षक, फैयाज खान सहायक उपनिरीक्षक, वीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, बलराम कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल, अनिल कुमार कांस्टेबल और अमृत कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !