Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खंडार थाना पुलिस ने बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी ईश्वर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरावण्डा खुर्द को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एंव सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर पुत्र बाबूलाल  निवासी बहरावण्डा खुर्द को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया।

 

 

आरोपी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही से लाठी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गत दिनांक 10 जून 2013 को विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करना पाया गया था।

 

Accused arrested for assaulting electricity worker in khandar

 

जिसका थाना हाजा पर मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया है। उल्लेखनीय है की गत 22 दिसंबर 2021 को घनश्याम पुत्र श्योराम निवासी रामनगर थाना रवांजना डूंगर हाल लाईनमैन बहरावण्ड़ा खुर्द ने थाना खंडार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की वह और उसके साथी कर्मचारी अशोक कुमार बैरवा, राकेश कुमार बैरवा, मुकेश गुर्जर, मनमोहन मीणा के साथ बकाया वसूली करने गये हुए थे। खाता संख्या 2206.444 पर 83444 रुपए बकाया होने से पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था।

 

आज फिर दोबारा मौके पर जाने पर उसके घर के आगे से निकल रही केबल को काट कर उससे डायरेक्ट सप्लाई ले रखी थी तो मैरे द्वारा केबल को काट ली गई। इस बात से नाराज होकर ईश्वर तेली पुत्र बाबूलाल अपने घर से कुल्हाड़ी को लेकर आया और मेरे से गाली गलोच करते हुए मेरे सिर में मारने की कोशिश की तो मैंने हाथ ऊपर कर सिर का बचाव किया। जिससे मेरे हाथ टूट गए और मेरे पास रखे सरकारी दस्तावेज फाड दिये एवं काटी हुई केबल को छिनकर वापस ले लिया।

 

हम वहां से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे। आरोपी पहले भी कर्मचारी मनोज बैरवा के साथ मारपीट कर चुका है। जिस पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक, अनिल कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !