Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रशासन पर लगाया झूठे आश्वासनों का आरोप

खंडार उपखंड मुख्यालय पर 1 जून 2020 में मन नरेगा श्रमिकों ने एकत्रित होकर 100 दिन के कार्य की खंडार उपखंड मुख्यालय प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। लेकिन खंडार उपखंड मुख्यालय पर मन नरेगा श्रमिकों को नरेगा में 20 दिन का कार्य देकर आगे नरेगा में कार्य देने का आश्वासन देकर भी नरेगा कार्य बंद कर दिया। खंडार उपखंड मुख्यालय पर मन नरेगा कार्य बंद होने पर मन नरेगा श्रमिकों ने दुबारा एकत्रित होकर 25 जून 2020 को मन नरेगा में श्रमिक कार्य पाने के लिए खंडार तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार देवी सिंह एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी जगदीश बैरवा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने के पश्चात सभी मनरेगा श्रमिकों की समझाइश करते हुए नरेगा सहायक अभियंता राधेश्याम शर्मा एवं विकास अधिकारी जगदीश बैरवा ने मननरेगा में श्रमिकों को श्रमिक कार्य देने का आश्वासन देकर सभी से 6 नंबर का फॉर्म भी भरवाया गया। लेकिन करीबन 7 महीने बीत जाने के बाद भी मनरेगा श्रमिक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन अभी तक भी मनरेगा श्रमिकों को नरेगा में कार्य नहीं दिया गया है। ऐसे में प्रशासन के आश्वासन झूठे साबित हो रहे हैं।

Accused of false assurances on administration
कई बार मन नरेगा श्रमिकों की पीड़ा को लेकर मीडिया में भी कई रिपोर्टें प्रकाशित हो चुकी है। लेकिन उसके पश्चात भी स्थानीय प्रशासन सब कुछ देख कर भी मूकदर्शक बना हुआ है। नरेगा श्रमिक समाजसेवी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश बेरवा, प्रदीप लखेरा, डीके गुर्जर, सतीश बैरवा, बद्री राव, प्रेम राज मीणा, लालचंद गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, रामलखन गुर्जर, मुकेश प्रजापत, आदि ने बताया कि कई बार प्रशासन से मांग करने के पश्चात भी हम लोगों को आज तक भी मनरेगा में 100 दिन का कार्य नहीं मिला है। पीड़ित मन नरेगा श्रमिकों ने राजस्थान सरकार से 100 दिन के कार्य के लिए गुहार लगाई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !