Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

मित्रपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लालाराम मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द  व तेजकुमार पाठक वृत्त बामनवास के सुपरविजन में श्रीकिशन द्वारा टीम का गठन कर 11 मई को नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने पर पोक्सो एक्ट का आरोपी लालाराम पुत्र रामगोपाल निवासी नानतोडी थाना मित्रपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

 

Accused of kidnapping and raping minor girl arrested in sawai madhopur

 

घटना का विवरणः- 11.05.2023 को रात्रि के 09.00 बजे आरोपी लालाराम मीना द्वारा मुस्तगीस कालूराम मीना की नाबालिग लड़की जो घर पर अकेेली थी जिसको डरा धमकाकर मकान से थोडी दूरी पर नाड़ी मे ले जाकर दुष्कर्म किया। जिस पर थाना मित्रपुरा पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया। आरोपी की तलाश हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर तलाश कराई गई। गत गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपी लालाराम पुत्र रामगोपाल निवासी नानतोड़ी थाना मित्रपुरा को राजकीय उमावि मित्रपुरा के पास से डिटेन कर तफतीश के बाद गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रीकिशन,  कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल सीताराम आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !