Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एडीजी डॉ. हवासिंह घुमरिया ने जिले का किया वार्षिक निरीक्षण

सवाई माधोपुर: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) राजस्थान, जयपुर हवासिंह घुमरिया द्वारा जिले के दो दिवसीय निरीक्षण प्रस्तावित होने पर बुधवार को जिले की उपलब्धियों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता ने सेरेमोनियल परेड की कमान सम्भाली। परेड में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ समस्त पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

ADG Dr. Hawasingh Ghumaria conducted annual inspection of Sawai Madhopur

 

 

 

एडीजीपी द्वारा सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण व परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, कालिका पैट्रोलिंग यूनिट, कैन्टीन, मैस, एमटी शाखा आदि का निरीक्षण कर यातायात पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी का लाइव डेमो का अवलोकन किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो के साथ सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली और समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया।

 

 

 

 

 

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, वृताधिकारियों व थानाधिकारियों की क्रा*ईम मीटिंग ली गई। क्रा*ईम मींटिग में सभी अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने के निर्देश दिए गए। पत्रकारों के साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसके बाद पुलिस लाइन में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजीपी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को भोजन वितरण (परोसवानी) किया गया। साथ ही जवानों के साथ बैठकर भोजन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !