Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

एडीएम ने अधिकारियों को दिये त्वरित समाधान के निर्देश

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली ने पंचायत समिति स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई में विस्तार से लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए 21 प्रकरण में सुनवाई कर कई प्रकरणों का निस्तारण किया। शेष प्रकरणों में आवश्यक जांच की कार्रवाई पूरी करने तथा समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए परिवादियों की त्वरित सुनवाई करने तथा संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

 

ADM listened to the problems of the people in the district level public hearing in Sawai madhopur

 

साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील होकर लोगों की परिवेदनाओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एडीएम कोली ने जनसुनवाई के दौरान पट्टे जारी करवाने, सीमाज्ञान करवाने, भुगतान संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिये है। इस दौरान एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास ऋचा चतुर्वेदी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !