Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धार्मिक आस्था के आगे प्रशासन भी हुआ बोना साबित

जिले के निकटवर्ती चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता का तीन दिवसीय वार्षिक मेला बिना किसी प्रशासनिक व्यवस्था के परवान पर दिखाई दिया। जिला प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर जारी गृह विभाग की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए मेला नहीं भरवाने का निर्णय कर लिया और इसी निर्णय को ध्यान में रखते हुए शायद प्रशासन ने मेले जैसी कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं की।
शनिवार से चल रही चौथ माता श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को चौथ होने के कारण जबरदस्त देखने को मिली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेले में ट्रस्ट द्वारा की गयी व्यवस्थाएं भी नगण्य दिखाई दी। लाखों यात्रियों के नियंत्रण करने के लिए ट्रस्ट कर्मियों के अलावा पुलिस के इक्के-दुक्के जवान मेला क्षेत्र में दर्शक के रूप में दिखाई दिए। कई जगह तो इतनी जबरदस्त धक्का-मुक्की होती देखी गयी जहाँ पुलिस की व्यवस्था होना बहुत जरूरी था।

Administration failed in management of chauth mata fair in chauth ka barwada
मेला व्यवस्था के नाम पर पुलिस चौथमाता मन्दिर से 7 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर रोड़ पर दिखाई दी जो केवल वाहनों को रोककर पार्किंग करवाने और श्रद्धालुओं को परेशान करते दिखाई दिये।
प्रशासन ने भले ही मेला नहीं भरवाने का आदेश जारी कर अपनी जिम्मेदारी की इती श्री कर ली हो लेकिन मेले में श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ ने अपनी आस्था के आगे प्रशासन को भी बोना साबित कर दिया। यहाँ न कोई मास्क और सेनेटाईजर देखने वाला था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने वाला।
ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार रविवार 31 जनवरी को 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं ने चौथ माता के दर्शन किये हैं और मेला सोमवार तक भी जारी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !