Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन पर सख्त हुआ प्रशासन

न्यायालय की रोक के बावजूद जिले भर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बजरी खनन व निर्गमन पर सवाई माधोपुर के एक विधायक की शिकायत के बाद अब पुलिस व प्रशासन हरकत में नजर आने लगा है। यही वजह है कि बुधवार को पहले अवैध बजरी खनन, निर्गमन व भण्डारण पर कार्रवाई के लिए उपखण्ड स्तरीय एसआइटी की बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई। इसके बाद क्षेत्र में बजरी माफियाओं पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अचानक प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई देख बजरी माफियाओं में हड़कम्प मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर कार्रवाई के दौरान प्रशासन की मुखबिरी कर रहे तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Administration tightens illegal gravel mining Sawai Madhopur

पुलिस के अनुसार बजरी पर कार्रवाई के लिए गठित एसआइटी नोडल अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में मलारना डूंगर व बौंली थाना पुलिस तथा खनिज विभाग ने पहले बौंली थाना क्षेत्र के जौलन्दा गांव में अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। इनमें से दो को मलारना डूंगर थाने व एक को भाड़ौती पुलिस चौकी में खड़ा किया गया। इसके बाद मलारना डूंगर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मय जाप्ते के थाना क्षेत्र में अवैध बजरी वाहनों की धरपकड़ के लिए मय जाप्ते के रवाना हुए। विभिन्न मार्गों पर गश्त करते हुए पुलिस बुधवार देर रात भूखा गांव पहुंची तो एक जगह चार ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी से भरे खड़े मिले। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे करते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने एसआइटी नोडल अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार वर्मा को भी मौके पर बुला लिया। जहां ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस अवैध बजरी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर थाने ले आई।

यह हुए गिरफ्तार:-

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस की मुखबिरी कर बजरी माफियाओं को सूचना दे रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबूद्दीन (42) निवासी खोहरी, नोशाद (21) व अमजद (20) निवासी पीलवा नदी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

इनका कहना है:-

भूखा गांव से चार बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए है। विरोध जैसी कोई बात नहीं हुई। तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पुलिस कार्रवाई की बजरी माफियाओं को सूचना दे रहे थे।

जितेंद्र सिंह, थाना अधिकारी मलारना डूंगर

उपखण्ड क्षेत्र से अवैध बजरी परिवहन कर रहे 7 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए है। इनमें से तीन शाम को जौलन्दा के पास से व चार रात को भूखा गांव से जब्त किए है। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया था।

मनोज कुमार वर्मा, एसडीएम एवं एसआईटी नोडल अधिकारी मलारना डूंगर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !