Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नवनीत राणा के बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किया पलटवार, बोले एक घंटा लीजिए

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा के विवादित बयान हमें 15 मिनट तो क्या 15 सेकंड दीजिये को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि मैं तो नरेंद्र मोदी जी से कहता हूं, उन्हें 15 सेकेंड दीजिए। आप क्या करेंगे? उन्हें 15 सेकेंड नहीं, बल्कि एक घंटा दीजिए। क्या हमारा अखलाक जैसा हाल करेंगे या फिर मुख्तार अंसारी का हाल किया वहीं करेंगे या फिर पहलू खान या अतिक अहमद जैसा  या फिर रकबर जैसा हाल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के पास अख्तियार है, तो दे दीजिए। हम भी देखना चाहते हैं कि क्या आप में थोड़ी भी इंसानियत बची है। उन्होंने कहा कि कौन डरता है? हम तैयार हैं..अगर कोई इसके लिए खुला आह्वान कर रहा है, तो ऐसा ही हो। ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम आपका है, आरएसएस आपका है, सबकुछ आपका है। आपको कौन रोक रहा है, हमें बताओ कि कहां आना है, हम वहां आएंगे।

 

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi hit back at Navneet Rana's statement, said take an hour

 

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा की यदि आप एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैं, तो यह सीधे पाकिस्तान जाता है। 2014 में नरेंद्र मोदी जब अफगानिस्तान गए थे, तो वहां से अचानक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पहुंच गए, वह क्या था? उन्हें लगता है कि भारत में सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं। हमें आरएसएस की इस विचारधारा को हराना है। वे भारत की बहुलवाद और विविधता से नफरत करते हैं।

नवनीत राणा ने दिया था विवादित बयान 

बता दें कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा की 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए। एक छोटा और बड़ा भाई है। छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो, तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे।

यह भी पढ़ें : #News “छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे, नवनीत राणा के बिगड़े बोल”

छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे, नवनीत राणा के बिगड़े बोल 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !