Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

स्टेप बाय स्टेप स्कूल का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव बसंत-2023 का आयोजन गत शनिवार को आलनपुर सर्किल स्थित पैराडाइज मैरिज गार्डन में सायं 6 बजे से आयोजित किया गया। स्कूल के निदेशक अरविन्द सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक खन्ना जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा ने की।

 

वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया रहे। साथ ही अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एजाज अली, डॉ. मनीष शर्मा, राजीव गांधी म्यूजियम के निदेशक मो. यूनुस खान, विद्यालय के संरक्षक रामगोपाल सिंहल, एसएन वर्मा सहित जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Annual function organized in Step by Step School Sawai Madhopur

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों की विशेष मांग पर उरी अटैक से प्रेरित कार्यक्रम को दो बार प्रदर्शित किया गया। वहीं हास्य नाटिका जामुन के पेड़ पर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। कार्यक्रम के अंत में इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन के डांस की भी सभी ने सराहना की।

 

 

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शर्मा ने किया वहीं कोरियोग्राफी में तुलसी गौतम तथा म्यूजिक में शगुन डीजे का सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सिंहल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के अध्यापक सुरेश, बुद्धि, दीपक, शैलेंद्र, जेपी एवं अध्यापिका कमल, निधि, प्रियंका, निर्मला, निशा, विद्यालय के सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !