Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले के विभिन्न स्कूलों में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

चौथ का बरवाड़ा निकटवर्ती रामसिंहपुरा खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सुवालाल मीणा ने बताया कि वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश महिला संघठन मंत्री गीता जैलिया रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूआईटी के सहायक अभियंता परमेश्वर जैलिया और पीईईओ बलरिया रामसिंह मीना रहे। इस मौके पर छात्र – छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में भामाशाहों ने विधालय में बढ़ – चढ़ कर सहयोग दिया। इस अवसर पर विधालय की प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित
किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी सदस्य दिलराज मीना ने की तथा मंच संचालन अंकिता कंवर ने किया। प्रधानाध्यापक सुवालाल मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वार्ड पंच रमेश मीना, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष हरपाल मीणा, रमेश मीणा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सावरा मीणा, विधालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Annual function organized in various schools in sawai madhopur
इसी प्रकार आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुरा में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया, जिसमें मुकेश मीणा जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा व राउमावि नीमली खुर्द के जयराज पाल प्रधानाचार्य उनके साथ में मुकेश व राउमावि बोरीफ के गिर्राज प्रसाद बैरवा प्रधानाध्यापक क्षेत्र के समस्त संस्था प्रधान शामिल हुए। इसके साथ ही ग्राम नीमली खुर्द के मेंबर कमलेश कुमार योगी, मानसिंह मीणा पूर्व मेंबर नीमली खुर्द आदि एवं स्थानीय विधालय के प्रधानाध्यापक सरोज शर्मा के अनुसार ग्रामवासियों व भामाशाहों के सहयोग से नकद राशि का सहयोग प्राप्त हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधाथियों व भामाशाह काे प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधालय के शिक्षक सपना शर्मा व सुनीता कुमारी व गांव के मेंबर मथुरा लाल बैरवा, मेंबर संग्रामपुरा नाथू लाल जी बैरवा व स्कूल के अध्यक्ष राकेश बैरवा व आदि गांव के पांच पटेल एवं बुजुर्ग अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
इसी प्रकार 26 जनवरी व वार्षिक उत्सव के उपलक्ष पर ग्राम नीमली खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें मुकेश मीणा जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा व पीईईओ राउमावि जीनापुर की प्रधानाचार्या अनिता पूनिया सहित पीईईओ क्षेत्र के समस्त संस्था प्रधान शामिल हुए। स्थानीय विधालय के प्रधानाध्यापक जयराजपाल के अनुसार ग्रामवासियों व भामाशाहों  के सहयोग से पंखा फर्श व कुर्सियों सहित नकद राशि का सहयोग प्राप्त हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व भामाशाह काे प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधालय के शिक्षक राकेश मीना, भरोस लाल, मुकेश, जसराज सिंह, मोहन लाल, ग्राम नीमली खुर्द के कमलेश कुमार योगी मेंबर नीमली खुर्द व गिरिराज मीणा मेंबर नीमली खुर्द व मानसिंग मीना पूर्व मेंबर नीमली खुर्द आदि गांव के पांच पटेल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !