Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा में गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अभद्र भाषा में गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बुद्धिप्रकाश उर्फ धोलू पुत्र हनुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण के सुपरविजन में जिला हाजा में सोशल मिडिया पर द्वैष भावना फैलाने वाले अपराधियों के विरूद्व अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा में भड़काऊ गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने पर ग्राम चौरू से डिटेन कर लाए गये एक और आरोपी बुद्धिप्रकाश उर्फ धोलू पुत्र हनुमान निवासी रानीपुरा थाना नगरफोर्ट जिला टोंक को अनुसंधान के बाद देर रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक मोबाइल भी जप्त किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।

 

Another accused arrested for uploading a song against the chief minister ashok gehlot on social media

 

घटना का विवरण:- आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म स्वयं के निजी यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र भड़काऊ, अशोभनीय लोकगीत जैसा गाना अपलोड किया। जिससे सर्व समाज में रोष व्याप्त है। जिस पर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने आईटी एक्ट में आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज किया गया। जिसमें आरोपी प्रहलाद उर्फ मनराज पुत्र नाहरसिहं
निवासी ईटावा थाना चौथ का बरवाड़ा को गत दिनांक 13.03.2023 को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक डी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक शंकरलाल कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल, कांस्टेबल हीरालाल, कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल नफीस आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !