Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अर्चना मीना बनी अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख

स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय वृहद बैठक सम्पन्न
महिलाओं का सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता – अर्चना मीना

 

सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली होटल अनुराग पैलेस की डायरेक्टर, शबरी ऑर्गैनिक कृषि एवं डेयरी फार्म की सीईओ एवं जनजाति महिला विकास संस्थान की एग्जीक्यूटिव मेंबर अर्चना मीना को स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद केंद्र में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय वृहद बैठक में मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम ने अर्चना मीना के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि गत वर्षों से अर्चना मीना स्वदेशी जागरण मंच राजस्थान क्षेत्र की महिला प्रमुख का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

अर्चना मंच की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य होने के साथ स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक भी है। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित ग्राम, जिला एवं प्रांत स्तरीय विभिन्न अभियानों को अपनी अभिनव सोच व कार्यशैली से सफल बनाने में अर्चना सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अर्चना लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में जनजाति महिला विकास संस्थान के अंतर्गत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा चौक, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अचार, मसाले, गुलकंद, दुग्ध उत्पाद, सहित अन्य कई कृषि उत्पादों से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।
राजस्थान क्षेत्र महिला प्रमुख नियुक्त किए जाने पर अर्चना मीना ने मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन की सार्थकता अंत्योदय की भावना एवं जन-जन को साथ लेकर चलने में ही है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वदेशी जागरण मंच जैसी एक सार्थक विचारधारा से जुड़ी जिसके उद्देश्यों से संलग्न हो कर मेरी विचारधारा और जीवन पद्धति को एक ऐसा ही सार्थक मार्ग मिला।
Archana Meena becomes All India Co-Women Head
जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़ों के आशीर्वाद ने हमेशा मेरा मार्ग प्रशस्त किया है। स्वदेशी जागरण मंच के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उनके द्वारा पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख की नई जिम्मेदारी सौंपने के योग्य समझा।
इस अवसर पर अर्चना ने विश्वास दिलाया कि देश को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने वाले इस महान कार्य में सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण और देशहित की भावना के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सतत कार्य करती रहूंगी तथा देश की महिलाओं का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में डॉ. धर्मेन्द्र दूबे को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, अनिल वर्मा को क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख, प्रमोद पालीवाल को जोधपुर प्रांत संयोजक एवं जयपुर प्रांत सह संयोजक लोकेन्द्र सिंह नरूका को अभियान का जयपुर प्रांत समन्वयक बना कर अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भागैया जी, जोहो कार्पोरेशन के संस्थापक और स्वावलंबी भारत अभियान के संरक्षक पद्मश्री श्रीधर वेंबू, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, सह संयोजक डॉ. भगवती प्रकाश, राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, सह संगठक सतीश कुमार, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्रन, सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, राजस्थान में अभियान के पालक श्याम मनोहर, राजस्थान क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि तथा देश भर से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !