Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मानटाउन थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए सामान सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए सामान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लोकेश कुमार, राशिद उर्फ सलमान, जीतू उर्फ मच्छ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुशु लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, राजवीर सिंह चंपावत पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी लोकेश कुमार पुत्र श्री राममस्वरूप निवासी खण्डार जिला सवाई माधोपुर, राशिद उर्फ सलमान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गणेश बाजार श्योपुर मध्यप्रदेश, जीतू उर्फ मच्छ पुत्र महावीर निवासी बहरावण्डा खुर्द थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

Arrested three accused including goods stolen from the temple in sawai madhopur

 

उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा राधा गोविन्द मन्दिर जटवाड़ा व अन्य मंदिरों से सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मानटाउन पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिन्हें गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर  गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी किया गया पीतल का सामान, तीन घण्टी, झालर व अन्य सामान बरामद किया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है जिनसे और भी वारदात खुलने की सम्भावना है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल भीमसिंह, कांस्टेबल चेतराम आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !