Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद करने पर भड़के अशोक गहलोत

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच चले वा*र-पलटवार में अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हो गए हैं। गहलोत ने केंद्र सरकार पर जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर भी एक पोस्ट लिखी है। अशोक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया या कमजोर कर दिया है, जिससे जनता में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

 

 

 

ashok gehlot on pm narendra modi and government rajasthan

 

 

आपको राजस्थान के लोगों के बीच एक अध्ययन करवाना चाहिए, ताकि पता चल सके कि हमारे घोषणा-पत्र के अनुसार लागू की गई कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के कारण लोगों में कितनी पीड़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री को इस तरह का बयान देते देखना बहुत दुखद है। इनकी सरकार 2014 और 2019 में जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

 

 

 

 

आपको बता दें कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आने के बाद से अब तक भजनलाल सरकार ने गहलोत राज की कई योजनाओं को बंद कर दिया है और कई योजनाएं के नाम बदल दिए है। बीजेपी सरकार के इन फैसलों से पूर्व सीएम अशोक गहलोत काफी नाराज है। इसके लिए गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

 

 

एक्स पर गहलोत ने ओपीएस का भी किया जिक्र

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर आगे लिखा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम की, जिसका लाभ जनता को मिला है। राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई ऐसी अनूठी योजनाएं बनाईं है, जिनका आपको अध्ययन करना चाहिए और पूरे देश में लागू करना चाहिए। ओपीएस एक ऐसी योजना है, जिसने राज्य में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया है।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !