Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बर्दाश्त नहीं – आईएफडब्ल्यूजे

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। छत्तीसगढ़ की पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के विरोध में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के निर्देशन में आज बुधवार को उपखण्ड मुख्यालय पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपखण्ड मलारना डूंगर के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अध्यक्ष अब्दुल माहिर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार किशन मुरारी मीना को ज्ञापन सौंपा।

 

 

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया कि देश में इन दिनों कानून का सहारा लेकर स्वतंत्र निर्भीक पत्रकारिता को दबाने की लगातार कोशिश की जा रही है। जी मीडिया के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए इससे समस्त पत्रकार जगत में रोष है।

 

Attack on fourth pillar of democracy cannot be tolerated

 

देश में संविधान का राज है। इसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है। जिसका पालन किया जाना बेहद जरूरी है। पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को सरंक्षण देने की नीयत से बिना विधिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले जाना चाहती है।

 

इससे पहले भी राष्ट्रीय न्यूज चैनल के एंकर अमिश देवगन और अमन चोपड़ा के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में आईएफडब्ल्यूजे संगठन मांग करता है कि राष्ट्रपति पत्रकारों के हितों के लिए इस मामले में दखल देवें। ज्ञापन में संगठन सरंक्षक चंचल जैन, महामंत्री सुरेश योगी, सचिव अकरम खान, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल योगी व सदस्य इरशाद अहमद भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !