Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

सायबर क्रा*इम अलर्ट, दिल्ली कार ब्ला*स्ट की ध*मकी देकर धो*खाधड़ी

जयपुर: राजस्थान पुलिस की सायबर क्रा*इम शाखा ने आमजन को एक गंभीर सायबर धो*खाधड़ी के प्रति आमजन को सचेत किया है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सायबर अप*राधों पर अंकुश लगाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं। वे आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं और उन्हें धम*काते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुए कार ब्ला*स्ट जैसी गंभीर आप*राधिक घटना से जुड़ा हुआ है।

 

Aware Rajasthan Police Cyber Red Fort Delhi News Update 12 Nov 25

 

 

इस तरीके से करते हैं वारदात:

उपमहानिरीक्षक पुलिस सायबर क्रा*इम विकास शर्मा ने बताया कि सायबर अप*राधी पीड़ित को ड*राकर अपने सीनियर अधिकारी से बात करवाने की बात कहते हैं और उन्हें मानसिक रूप से दबाव में ले आते हैं। दबाव बनाने के बाद वे आमजन से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक/यूपीआई विवरण मांगते हैं या उन्हें वीडियो कॉल पर वेरिफिकेशन के बहाने ध*मकाकर धनराशि की मांग करते हैं। यह तरीका लोगों में डर पैदा करके उन्हें त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर करता है, जिससे वे अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं।

 

 

 

क्या करें और क्या न करें:

डीआईजी शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस आमजन को सलाह देती है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आने पर बिल्कुल न घबराएं। पुलिस के नाम पर ध*मकाने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंक, आधार, या अन्य संवेदनशील दस्तावेजों से संबंधित जानकारी साझा न करें। इसके अलावा किसी भी सं*दिग्ध लिंक, एसएमएस/व्हाट्सएप संदेश पर क्लिक करने से बचें।

 

 

 

सहायता एवं शिकायत के लिए संपर्क:

ऐसी कोई भी सं*दिग्ध कॉल आने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 अथवा सायबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि अगर आप किसी भी प्रकार की ठ*गी का शिकार हो जाते हैं तो तत्काल निम्नलिखित कदम उठाएं:

 

तुरंत शिकायत करें:

घटना की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन / सायबर पुलिस स्टेशन को दें या सायबर क्रा*इम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। तत्काल सहायता के लिए राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या सायबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें।

 

बैंक को सूचित करें: धो*खाधड़ी की सूचना अपने बैंक को तुरंत दें ताकि किसी भी सं*दिग्ध ट्रांसेक्शन को समय रहते रोका जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !