Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

बहरावण्डा खुर्द का कमल सरोवर बना जहरीला तालाब, कीटनाशक डालने से जलीय जीवों की मौत

बहरावण्डा खुर्द कस्बे में स्थित मॉडल तालाब (कमल सरोवर) के जलीय जीव पानी की सतह पर मृत अवस्था में पाये जाने से कस्बे में सनसनी सी फैल गई। मॉडल तालाब की सारी मछलियां, सर्प, मेढ़क व अन्य जलीय जीव जो कि तालाब में थे वे सभी मृत अवस्था में तालाब के किनारों व सतह पर तैरते मिले। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो वहां कुछ कीटनाशक दवाइयों के खाली पैकेट मिले।
जानकारी के अनुसार बहरावण्डा खुर्द तालाब में प्रतिवर्ष सिंघाड़े लगाये जाते है जिसके लिए ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द द्वारा हर साल ठेका दिया जाता है। इस साल भी ग्राम पंचायत ने तालाब में सिंघाड़े लगाने के लिए 80 हजार रूपये में जैतपुर के रामहरि, बाबू कीर को ठेका दिया। ठेकेदारों ने सिंघाड़ों की बेले तालाब में डाल दी।

 

 

कुछ दिन बाद उन बेलों से उन्नत किस्म का उत्पादन पाने की लालसा में ठेकेदारों ने तालाब में घातक कीटनाशक दवाई डाल दी। उसके बाद से तालाब की सारी मछलियां मृत होकर पानी की सतह पर ढ़ेर हो गई। वहीं अन्य जलीय जीवों की भी तालाब में कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 बीघा में फैले मॉडल तालाब में बरसात का पानी अच्छी तरह से भर जाने पर पूरे 12 महीने तालाब में पानी रहता है। मुख्य रूप से तालाब में जलीय जीव सांप, मेंढक, कछुए, मछलियां तथा मगरमच्छ रहते हैं। वहीं सिंघाड़े की फसल को तोड़ते समय सांपों और मगरमच्छों का अत्यधिक खतरा रहता है।

 

Baharwanda Khurd's lotus pond becomes poisonous pond

 

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे एयूजिम माइक्रो फर्टिलाइजर, कार्मल, कार्बाफ्यूरोन, को-फ्यूरो, एडमायर, रामी, निका जैसे कई घातक रासायनिक कीटनाशकों के पैकेट पड़े मिले। जो इन जलीय जीवों की मौत का कारण हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इन जलीय जीवों की मौत का कोई प्रामाणिक कारण पता नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि मॉडल तालाब से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की सीमा लगती है। अभ्यारण्य से रात के समय नीलगाय, भालू, सियार, जरख, जंगली सूअर जैसे कई वन्य जीव पानी पीने के लिए तालाब पर आते हैं। अगर किसी जंगली जानवर या कुत्तों द्वारा तालाब में मृत पड़ी मछलियों को खा जाता है तो उसकी भी मौत हो सकती है। वहीं तालाब में फैले जहरीले पानी से संक्रमण भी उत्पन्न हो सकते हैं।

 

 

बहरावण्डा खुर्द के मॉडल तालाब में मछलियां व अन्य जलीय जीवों के मरने के बाद ग्रामीणों ने अपने पालतू पशुओं को तालाब में पानी पिलाने पर रोक लगा दी है। गांव में भी यह संदेश दिया जा रहा है कि कोई भी अपने पशुओं को तालाब में पानी नही पिलाये नहीं तो हो सकता है कि गाय-भैसों की जान पर बन आये। ग्रामीणों ने मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने व मॉडल तालाब को साफ स्वच्छ करवाने की मांग की है। इस मामले में सरपंच ने जलीय जीवों को मारने कोई जानकारी नहीं होने तथा तालाब में कीटनाशक दवाएं नहीं डालने की बात कही बताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !