Saturday , 5 September 2026
Breaking News

धातुनिर्मित मांझा (चाईनिज) के थोक व खुदरा बिक्री, भंडारण, परिवहन पर प्रतिबंध

सुबह 6 से 8 एवं सायं 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध

मकर संक्रान्ति के त्यौहार पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा (चाईनिज मांझा) जो धारधार एवं विद्युत का सुचालक होता है। जिसके उपयोग से दोपहिया वाहन चालक एवं पक्षियों के अत्यधिक नुकसान होना संभाव्य है। साथ ही विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उडाने वाले को भी नुकसान पहुंचना तथा विद्युत सप्लाई में बाधा होना संभाव्य है।

 

 

 

Ban on wholesale and retail sale, storage, transportation of metal made Manjha (Chinese) in sawai madhopur

 

 

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन को बाधा रहित बनाए रखने एवं पक्षियों के लिए बडे पैमाने पर खतरा बन चुके “धातु निर्मित मांझा (पतंग उडाने के लिए पक्का धागा, नायलोन/प्लास्टिक मांझा, चाईनिज मांझा जो सिंथेटिक/टोक्सीक मटेरियल यथा आयरन पावडर, ग्लास पावडर का बना हो)” की थोक व खुदरा बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा उपयोग राजस्व सीमा जिला सवाई माधोपुर की क्षेत्राधिकारिता में निषेध/प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए है।

 

 

 

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त प्रकार के मांझे का भंडारण, विक्रय, परिवहन तथा उपयोग करेगा तो उसके विरूद्ध यथा प्रचलित सम्यक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन को यह भी निषेध किया है कि पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक पतंग उडाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !