Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सकारात्मक सोच के साथ बैंकिंग योजनाओं से आमजन को लाभांवित करें बैंकर्स: कलेक्टर

जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति की हुई समीक्षा बैठक आयोजित

 

जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति समीक्षा बैठक आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिला कलेक्टर ने बैंकिंग अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए बैंक कर्मी समर्पित भाव से समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बैंककर्मी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समय पर ऋ़ण स्वीकृत कर किसानों, पशुपालकों एवं युवा उद्यमियों के जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम बन सकते है।

 

 

 

जिला कलेक्टर ने बैठक में वार्षिक साख योजना की समीक्षा करते हुए बैंकिंग व्यवसाय के तहत कुल जमा, कुल अग्रिम एवं ऋण जमा अनुपात की समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने बैंकवार सरकारी योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के लक्ष्यों में स्वयं सहायता समूहों का गठन, सेविंग अकाउंट, बैंक ऋण आवेदन पत्रों एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 119 आवेदन भेजे गये थे।

 

 

 

इनमें से 3 आवेदन स्वीकृत हुए। बैंको द्वारा 12 आवेदन खारिज कर दिये गये और अभी तक 114 आवेदन बैंकों में लंबित होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रौत्साहन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, इन्दिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, फसल बीमा योजना एवं जनधन योजना के अन्तर्गत खोले गये खातो के बारे में जानकारी लेकर सक्रिय खातों में मोबाईल नम्बर एवं आधार सीडिंग सभी बैंकों को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए।

 

राजीविका की प्रगति समीक्षा:- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बैठक में राजीविका की कार्याे, बैंक शाखावार क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्यों का अनुमोदन, क्रेडिट लिंकेज के लिए बैंकों में जमा फाइलों का निस्तारण समय पर करने तथा समय पर स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिए। बैठक में नाबार्ड की योजनाओं के संबंध में चर्चा कर योजनाओं में अधिक किसानों, पशुपालकों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

Bankers should benefit the general public from banking schemes with positive thinking -Collector

 

 

पुस्तिका का विमोचन:- जिला बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक पुस्तिका संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2022-23 का विमोचन कलेक्टर राजेन्द्र किशन, आरबीआई के जिला अधिकारी जावेद खान, जिला विकास प्रबंधक एम.एल. मीना, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्योपाल मीना द्वारा किया गया। जिला कलेक्टर ने पुस्तक की सराहना करते हुए पुस्तक में दिए गए विवरण एवं योजनाओं से युवाओं को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

प्रत्येक शनिवार को लगेंगे कैम्प:- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी बैंक अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के पैंडिंग आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को विशेष कैम्प आयोजित कर इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इन्दिरा महिला शक्ति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिये प्रत्येक बैंक में शिविर लगाकर तत्काल त्रुटि में सुधार कर लाभार्थियों योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकारी योजनाओं से संबंधित जिन लोगों के आवेदन पत्र बैंकों में लंबित है, वे शनिवार को बैंको द्वारा आयोजित शिविर में जाकर शिविर का लाभ उठा सकते हे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !