Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भीषण गर्मी के दौरान मिलावटयुक्त फल सेवन में रखें सावधानी

सवाई माधोपुर: जिले सहित प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फलों के सेवन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि गर्मी की लहर के दौरान कुछ फलों की खेपों में कृत्रिम पकाने या संरक्षण के लिए अनसेफ एवं नॉन परमिटेड रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए आम जन को कुछ चुनिंदा फलों की खरीद एवं सेवन करने में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

 

Be careful while consuming adulterated fruits during extreme heat Sawai Madhopur News

 

 

 

इसके संबंध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक राजस्थान एच गुईटे के द्वारा दिशा निर्देश प्रदान किये गए हैं। आम जिन्हें कैल्शियम कार्बाइड से कृत्रिम रूप से पकाया गया हो। केले, जिनमें रसायनों द्वारा कृत्रिम पकने की आशंका हो। तरबूज एवं खरबूजे, जिनमें सिंथेटिक डाई या रासायनिक संरक्षक पाए गए हों। अंगूर एवं सेब, जिन पर अत्यधिक वैक्स कोटिंग या कीटनाशक अवशेष मौजूद हो सकते हैं।

 

 

 

 

इस प्रकार के फलों के सेवन से श्वसन तंत्र में जलन, तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव एवं दीर्घकालिक वि*षाक्तता जैसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। इन दिशा-निर्देशों को जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 16 (5) एवं धारा 29 के अंतर्गत जारी किया गया है। इन प्रकार की मिलावटें खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन हैं और खाद्य सुरक्षा शाखा द्वारा प्रदेश सहित जिले भर के बाजारों में सघन नमूना जांच और प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

 

 

 

अनसेफ खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एफएसएस अधिनियम की धारा 59 एवं संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओं से ही फल खरीदें। सभी फलों को उपयोग से पूर्व अच्छी तरह धो लें। अत्यधिक चमकदार छिलके या अत्यधिक एकसमान पके हुए फलों से बचें। संदेहास्पद मामलों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9462819999 (वाहटसएप्प मैसेज के माध्यम से) पर सूचित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !