Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम कल

इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना को लेकर 25 सितम्बर को शाम 4 बजे प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ सभी जिलों के लाभार्थियों के बैंक खातों में माह अगस्त, 2023 की गैस सिलेंडर की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महंगाई राहत कैम्पों तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिला स्तरीय इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का “लाभार्थी उत्सव” 25 सितम्बर को सांय 4 बजे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़ेंगे।

 

Beneficiary celebration program of Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Scheme tomorrow

 

मात्र 500 रूपए में मिल रहा गैस सिलेंडर:- उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा योजना के पात्र उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ ही बीपीएल श्रेणी के गैस कनेक्शनधारक परिवार इस योजना के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण राज्य में 1 अप्रैल, 2023 से यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में गैस सिलेंडर पंजीयन करवाने के बाद गैस कम्पनियों से प्राप्त ट्रांजेक्शन डाटा के आधार पर माह में दो बार अर्थात् पाक्षिक आधार पर अंतर राशि उपभोक्ता के जनाधार से लिंक खाते में स्वतः जमा करने का प्रावधान रखा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !