Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजकीय विद्यालयों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास में भामाशाह दे सहयोग : जिला कलेक्टर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरी पहाड़ी का वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के मुख्य आतिथ्य में आज मंगलवार को आयोजित हुआ। वार्षिक उत्सव को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जो विकास कार्य भूरी पहाड़ी विद्यालय में शिक्षकों ने भामाशाहों के माध्यम से कराएं है ऐसे कार्य में सभी राजकीय विद्यालयों, अस्पतालों, कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी में भामाशाह का योगदान होगा तो निश्चित तौर पर सवाई माधोपुर राजस्थान के अग्रणी जिलों में शामिल हो सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी सुविधा प्रदान करने में ग्रामीणों एवं भामाशाहों का सहयोग होता है तो उसका दुरूपयोग नहीं होता है। शिक्षक अध्यापन कार्य पर पूर्ण ध्यान देते है जिससे बोर्ड परिणाम बेहतर होते हैं। उन्होंने अन्य भामाशाहों से भी राजकीय विद्यालयों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर विकास कार्य करवाने की अपील की है।

 

Bhamashah should cooperate in the development of government schools, hospitals, Anganwadi centers - District Collector

 

इस दौरान उन्होंने पूर्व सरपंच व पंचायत समिति सदस्य मोती लाल मीना की स्मृति में उनके पुत्रों घनश्याम, सियाराम व महिपाल द्वारा 21 लाख रूपए की लागत से निर्मित कक्षा-कक्ष का फीताकाटर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात जिला कलेक्टर ने भामाशाहों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर की उपस्थिति में प्रधानाचार्य ठण्डीराम ने 11 हजार, मिथलेश मीना ने 41 हजार, जेईएन सुरेश चन्द ने 11 हजार, सुरेश चन्द मिरोठा 11 हजार, घनश्याम मीना 5100, भवानी सिंह मीना 8 हजार 100, सरपंच मोहन मीना ने 11 हजार 800, सीआई सियाराम मीना ने 21 हजार, कष्टम अधिकारी मुरारी लाल ने 4 हजार 800 नकद एवं 36 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने की घोषणा की।

 

वहीं महेन्द्र ठेकेदार, रघुवीर, किरोड़ी लाल, रमेश, राजेश ने 1100-1100 रूपए एवं पंचायत समिति सदस्य नारंगी मीना ने पांचवी, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को डेस्क वर्क तथा अशोक राजा द्वारा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड के बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक फ्री वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !