Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रामनवमी पर हुआ नंदी गौशाला का भूमि पूजन

रामनवमी के पावन पर्व पर भूमि पूजन की नींव रखकर नंदी गौशाला निर्माण का कार्य शुरू किया। नाथूका फाउंडेशन जयपुर मुकेश शर्मा ने बताया कि शिवाड़ में घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट व राधा बिहारी गौशाला एवं नाथू का फाउंडेशन जयपुर के तत्वाधान में भूमि पूजन नींव रखकर नंदी गौशाला का निर्माण कार्य शुरू किया। पूजन के दौरान गणेश मित्र मंडल, श्याम मित्र मंडल, गौ सेवा दल शिवाड़ एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर नंदी गौशाला निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर भामाशाह पंकज गुप्ता द्वारा नंदी गौशाला भूमि पूजन कर निर्माण में सहयोग किया। इस अवसर पर घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने नंदी गौशाला होने से होने वाले फायदों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया कि किसानों को फसल के समय गोवंश से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा।

 

Bhoomi Poojan of Nandi Gaushala done on Ram Navami

 

गोवंशचारे पाने के लिए इधर-उधर भटकती है उसे रोका जा सकेगा। साथ ही गोवंश से मिलने वाले खाद मल मूत्र दूध आदि को गौशाला से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही गोवंश की सेवा कर लाभ उठाया जा सकता है। इस अवसर पर भंवर लाल शर्मा, जगदीश सोनी अंबिका ज्वेलर्स, राजाराम गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा, सीताराम गुर्जर, शंभू मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, नैनू लाल पाराशर, हनुमान गौतम, रमेश कुशवाहा, राजू जाट, विकास गुर्जर, कैलाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !