Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस ने किए टिकट फाईनल

जिले की गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर नगर परिषद के लिए होने वाले चुनावों के लिए आज शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। मुख्य राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड पार्षद के लिए टिकट भी अंतिम दिन ही फाईनल हो सके।

BJP, Congress did ticket final on the last day of nomination

जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर से वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन भरना शुरू हो गये थे। इस बार जिले की दोनों ही नगर परिषदों में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 60-60 कर दी गई है। इससे सभी वार्डों के पुनः परिसीमन से राजनीतिक दलों के समीकरण भी बदल गये। इसके चलते दोनों ही राजनीतिक दलों को अधिकांश वार्डों के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नामांकन के अंतिम दिन ही सभी टिकट फाईनल हो पाये।
हालांकि इस बार टिकट मांगने वालों में कुछ विशेष चर्चाएं भी रही। टिकटार्थियों से खाली स्टाम्प एवं ब्लेंक चैक लेने के बाद टिकट फाइनल करने के साथ ही टिकिटों की खरीद फरोख्त की चर्चाएं भी खूब गर्म रही।
बहरहाल टिकट फाईनल होने के बाद जिन लोगों को टिकट मिला है वे चुनाव के लिए अपनी तैयारी में जुट गये हैं। वहीं जिन्हे टिकट नहीं मिला है उनमें से भी कुछ लोगों ने अपनी अपनी पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुऐ अपने वार्ड के लोगों के समर्थन के साथ निर्दलीय के रूप में ताल ठोक दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !