Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भाजपा कुंडेरा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

कार्यकर्ता प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु एकजुट होकर कार्य करें – डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

 

भाजपा कुंडेरा मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को देलवाड़ में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा तथा विधानसभा विस्तारक सौरभ वर्मा ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश की वर्तमान भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु एकजुट होकर कार्य करें। केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। 31 मई को अजमेर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हों।

 

 

राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से पीड़ित राजस्थान की जनता आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की ओर बड़ी आशा भरी नज़रों से देख रही है। विगत साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने हर संकट के समय राज्य की जनता के साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहने का कार्य किया है। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान में अब तक 36 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया है। कोविड महामारी के दौरान राजस्थान में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन देने का कार्य किया जो अभी भी जारी है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 83 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख से अधिक घरों का निर्माण कर गरीबों को सम्मान जनक जीवन स्तर प्रदान किया।

 

BJP Kundera Mandal Working Committee meeting was held

 

राजस्थान के तीन करोड़ से अधिक लाभार्थियों के प्रधानमंत्री जन धन बैंक खातों में 15 हज़ार करोड़ से अधिक की राशि जमा की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के किसानों के खाते में 6 हज़ार रुपए प्रति वर्ष भेजे जा रहे हैं जिससे राजस्थान के 77 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार ने राजस्थान को 23 मैडिकल कालेजों की सौगात दी है और अभी हाल ही में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात दी है। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अनेक रिकॉर्ड कायम किए हैं। यहां प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। यहां सचिवालय की अलमारियों में करोड़ों रुपए और सोना बरामद होते हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों में प्रदेश पहले स्थान पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधी बेखौफ हैं।

 

वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य में अब तक साढ़े सात हजार से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हो चुकी है। दलितों पर अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। किसानों को ऋण माफी का वादा कर सरकार भूल गई। वर्तमान कांग्रेस सरकार में किसान भी दुखी हैं। बिजली की दरों में निरंतर वृद्धि हो रही है। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर जनता को निरंतर ठगा जा रहा है। कांग्रेस सरकार की सत्ता की लड़ाई सड़कों पर आ गई है। इन्हीं की सरकार के नेता इनके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि वे आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस राजीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन और समर्थन किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष शर्मा, राजेंद्र जैन, मनीष जैन, देशराज, हनुमान, प्रभु, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ समिति सदस्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !