Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत का ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म सदियों से विश्व का मार्ग दर्शन करता रहा है – डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

भाजपा का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर गंगापुर सिटी में हुआ आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत गंगापुर सिटी में आयोजन किया गया। प्रारंभ में पार्षद गोपाल धमोनिया, पार्षद गोविंद पाराशर तथा पार्षद कमलेश महावर ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता तथा सह संयोजक डॉ. राम दयाल गौतम का स्वागत और अभिनंदन किया। जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. रामदयाल गौतम, शिवरतन गुप्ता तथा डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की रीतियों, नीतियों, उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि भारत का ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म सदियों से विश्व का मार्ग दर्शन करता रहा है।

 

BJP organized an event on the President's address in Gangapur City

 

भारत का लोकतंत्र समृद्ध और सशक्त था, है और आगे भी रहेगा। भारत की जीवटता अमर थी और आगे भी अमर रहेगी। भारत के आदर्श और मूल्य सदैव अक्षुण रहे हैं और आगे भी अक्षुण रहेंगे। एक राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान अतीत में भी अमर थी और भविष्य में भी अमर रहेगी। अंत में नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद विकास ठेकला ने किया। इस अवसर पर पार्षद नीरू यादव, गोपाल धमोनिया, बबलू चौधरी, गोविंद पाराशर, वेद प्रकाश शर्मा, कमलेश महवार, जितेंद्र गुर्जर, रवि अग्रवाल, राजेश मावई तथा विकास ठेकला सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !