Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस आज बुधवार को बड़े धूमधाम से भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन ने बताया कि सर्वप्रथम स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर जिला कार्यालय से चमत्कार जैन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय पर सूक्ष्म संगोष्ठी आयोजित हुई जिसको सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मथुरिया ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, सर्वप्रथम जब पार्टी राजनीतिक चुनावों में उतरी तो भाजपा के मात्र दो सांसद थे और आज आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी उभरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन एवं जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग ने भी भाजपा को स्थापित करने के समय की बाते कार्यकर्ताओं को बताई और कहा कि हम सबको एकजुटता का संकल्प लेकर पार्टी को संगठन को मजबूत करना है।
BJP workers celebrated the foundation day of BJP with great pomp in sawai madhopur
जिला कार्यालय पर भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को भी सुना और स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और खंडार विधानसभा के पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा, जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, कमल मीणा, जिला मंत्री बलवीर सिंह, हरिप्रसाद गुप्ता, जंबू कुमार जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, खंडार पंचायत समिति प्रधान नरेंद्र चैधरी, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, युवा मोर्चा संयोजक पंकज जैन, आईटी जिला संयोजक रामलखन गुर्जर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहनलाल कौशिक, दुर्गा सैनी, रवि शर्मा, देवेन्द्र सैन, मुकेश शर्मा, पप्पूलाल पटोना, पार्षद रितेश भारद्वाज, जिनेन्द्र शर्मा, प्रणव गौतम, देवेंद्र, मोहन गौतम, राम गुर्जर और पवन कुमावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !