Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस शहीद दिवस: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जयपुर: पुलिस शहीद दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, पौधारोपण और सफाई अभियान आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
Blood donation camp organized on the occasion of Police Commemoration Day in rajasthan
डीजीपी यूआर साहू ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया और इस नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की। रक्तदान शिविर में डीजीपी (सायबर अप*राध एवं एससीआरबी) हेमंत प्रियदर्शी, एडीजी एवं आरपीए के निदेशक एस. सेंगाथिर, आईजी राजीव पचार, डीआईजी दीपक भार्गव एवं विकास शर्मा एवं डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं इंस्पेक्टर से लेकर हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक के पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी।
डीजीपी साहू ने इस अवसर पर आरपीए परिसर में शहीद पुलिस कार्मिकों की याद में पौधारोपण किया गया। इन कार्यक्रमों में पुलिस मुख्यालय, आरपीए और जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !