Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने नाकांबदी के दौरान 8 लोगों को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने नाकांबदी के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगोंन पर लगाये जा रहे अंकुश व गिरफ्तारी अभियान चलाया हुआ है।

 

Bonli police station arrested 8 people during the blockade in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली मीना मीणा  के सुपरविजन में बौंली थानाधिकारी हरलाल सिंह मय जाप्ता द्वारा गत रविवार को ’’ए’’ श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए अंकित पुत्र बाबुलाल निवासी सौदड रामगढ़ पचवारा जिला दौसा, रामलखन पुत्र कैलाश प्रसाद मीना निवासी नारायणपुरा लालसोट, विजेन्द्र पुत्र हरसहाय निवासी पीपल्या लवान जिला दौसा एवं पप्पूलाल पुत्र अर्जुनलाल मीना निवासी पट्टी सुल्तानपुरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया।

 

 

साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से डेक मशीन व स्पीकर जप्त किये गये। इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाते हुए  पाये जाने पर रघुवीर पुत्र धूलचन्द निवासी बरियारा को एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर बोलेरो को एमवीएक्ट में जब्त किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मनराज पुत्र केदारमल निवासी गोज्यारी मलारना डूंगर, ओमप्रकाश पुत्र रामविलास निवासी बरियारा, विजेन्द्र पुत्र
मोहरसिंह निवासी बरियारा मलारना डूंगर जिला को गिरफ्तार किया गया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी हरलाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नंदराम, सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू, योगेन्द्र हेड कांस्टेबल, रामवीर सिंह हेड कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल एवं यतेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !