Sunday , 7 June 2026
Breaking News

RAS प्री परीक्षार्थियों के लिए कल सुबह 6 बजे से इंदिरा मैदान से चलेगी बसें

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्री) के अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए रोड़वेज द्वारा बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिले से अन्य जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से इंदिरा मैदान से रोड़वेज बसों का संचालन होगा। अस्थाई बस स्टैंड इंदिरा मैदान से 26 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 6 बजे से जयपुर के लिए 15 वाहन रवाना होंगे।

 

 

Buses will run from Indira Maidan from 6 am tomorrow for RAS Pre Examiners in sawai madhopur

 

इन बसों से जयपुर के साथ ही अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, नागौर, पाली, सीकर और श्रीगंगानगर परीक्षा केन्द्र वाले अभ्यर्थी सुविधा का लाभ ले सकते है। इन्हें आगे की यात्रा के लिए जयपुर से बसें उपलब्ध हो सकेगी।

 

 

 

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर से उदयपुर के लिए सुबह 6 से सात बसें रवाना होगी। इन बसों में उदयपुर के साथ ही बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद एवं सिरोही के परीक्षा केंद्र वाले अभ्यर्थी जा सकेंगे। इन्हें आगे के लिए उदयपुर से वाहन उपलब्ध हो सकेगा।

 

 

 

 

इसी प्रकार मंगलवार को सुबह 6 बजे से ही सवाई माधोपुर से कोटा के लिए तथा अलवर के लिए 5-5 बसें रवाना होंगी। कोटा एवं अलवर से सटे जिलों के लिए वाहन उपलब्ध हो सकेगें। अलवर जाने वाली बस दौसा होकर जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !