Saturday , 5 September 2026
Breaking News

3 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला | 24 घण्टे से पूर्व ही दबोचा आरोपी को

गत मंगलवार को पुलिस थाना मानटाउन के इन्द्रा सर्किल के पास बागरियों के डेरे से एक 3 वर्ष की बालिका को उसके पडोसी के द्वारा गलत नीयत से अपहरण कर ले जाने का मामले सामने आया था। जिस पर मामला दर्ज कर प्रशिक्षु आरपीएस इंदु लोदी द्वारा नाबालिग बालिका कि तलाश हेतु अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, सीओ ग्रामीण राकेश राजौरा, अतर सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मानटाउन, राजकुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली, चन्द्रभान पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सूरवाल, बृजवाला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी महिला थाना, डीएसटी एवं क्यूआरटी की तुरन्त टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर तलाश करने के निर्देश दिये।

Case of missing 3-year-old girl police arrested accused before 24 hours

पुलिस ने अथक प्रयास कर तथा शहर के विभिन्न स्थानों के कैमरों में दर्ज सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मुल्जिम द्वारा बच्ची को ले जाते हुए डिटेक्ट किया। पुलिस जाप्ता ने रात भर मुलजिम को विभिन्न स्थानों पर तलाश किया। एवं कई स्थानों पर दबिश भी दी, स्टेट कन्ट्रोल रुम को जानकारी दी, सम्पूर्ण क्षेत्र में नाकाबन्दी करवाई, विभिन्न स्थानों पर टीमें रवाना की। आज बुधवार को तलाशी के दौरान सब्जी मण्डी बजरिया सवाई माधोपुर के पीछे झाडियों में मुलजिम शंकर उर्फ शिवामस्ता पुत्र रामस्वरुप निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर बच्ची को गोद में दबाकर छुपा बैठा था। मुलजिम पुलिस को देखकर बच्ची को फैंक कर भागने लगा, तो मुलजिम को दौडकर पुलिस ने दबोच लिया व बच्ची को दस्तयाब किया। बच्ची के माता- पिता को थाने पर बुलवाकर पहचान करवाई गई व बच्ची का मैडिकल मुआयना करवाया गया। मुलजिम शंकर उर्फ शिवामस्ता पुत्र रामस्वरुप निवासी मैनपुरा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अनुसंधान जारी है। सम्पूर्ण पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारीयों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर त्वरित कार्यवाही कर 24 घण्टे से पूर्व ही बच्ची को दस्तयाब करने व मुलजिम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !