Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीबीईओ ने किया महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुस्तला का आकस्मिक निरीक्षण 

सवाई माधोपुर : निकटवर्ती कस्बे कुस्तला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीबीईओ ने अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ सत्र 2024-25 में होने वाले नव प्रवेश सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की एवं विद्यालय में स्टाफ सदस्यों की मीटिंग लेकर विद्यालय में रिक्त सभी सीटों पर शत प्रतिशत नव प्रवेश करने हेतु संस्था प्रधान सहित स्टाफ सदस्यों को निर्देशित किया।

 

CBEO conducted surprise inspection of Mahatma Gandhi Government School, Kustla

 

संस्था प्रधान मनुदेव सिंहल ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 10 तक की कक्षाओं में प्रवेश हेतु विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं शत प्रतिशत लक्ष्य हेतु अलग-अलग मौहल्ला वाईज टीमों का गठन किया गया है जो नियमित अभिभावकों से सम्पर्क कर रही है। मंगलवार तक सभी कक्षाओं के 23 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। इस दौरान आरपी भीम सिंह मीना, प्रवेशोत्सव प्रभारी कुसुमलता खिंची, ओम प्रकाश मीना, कृतिक जैन, निर्मल कुमार जैन, रामलखन जाट व पवन कुमार महावर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !