Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाए त्यौहार: पुलिस अधीक्षक

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की अध्यक्षता में एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला पुलिस अधीक्षक ने बैठक में आगामी त्यौहार जिले में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की सूचना जिला प्रशासन को देते हुए सभी गणमान्य नागरिक व शांति समिति के सदस्य सामाजिक एकता के साथ कार्य करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में सभी समाजों, जाति, धर्म के त्यौहार, पर्व आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे के भागीदार बनकर मनाने की परम्परा रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि आगामी 29 जून को ईद उल ज़ुहा के त्यौहार पर परम्पराओं के अनुसार एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं। पुलिस ओएसडी गंगापुर सिटी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने कहा कि जागरूक नागरिक समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शांति समिति सदस्य अपने मिलने वाले प्रबुद्धजनों के सहयोग से जिले में ईद उल जुहा का त्यौहार हर्षोल्लास में मनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन निगाह रखे हुए हैं, सभी नागरिक धार्मिक परम्पराओं, रीति-रिवाजों को आपसी सम्मान व भाईचारे के साथ मनाएं।

 

Celebrate festivals with mutual brotherhood and harmony-SP

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि सोशल मीडिया पर नई पीढ़ी द्वारा डाले जाने वाले अवांछित पोस्ट के बारे में प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सूचित किया जाए। इस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। आगामी त्यौहार पर शराब पीकर दंगा फसाद फैलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्यवाही की जाएगी।
शांति समिति सदस्य अली मोहम्मद ने कहा कि हमारे शहर की खूबसूरती रही है कि सभी धर्म मिल जुलकर खुशियों में शरीक होते हैं। इंसानियत को महत्व देते हुए एक-दूसरे का सम्मान रखते हैं। उन्होंने ईद उल जुहा के अवसर पर साफ-सुफाई एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया।

 

शांति समिति सदस्य डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने सभी नागरिकों को आपसी भागीदारी के साथ सवाई माधोपुर की परम्परा बनाए रखकर सुख-दुख में शामिल होने की बात कहीं। शांति समिति मुमताज अहमद ने कहा कि सभी नागरिक हर्षाेल्लास से त्यौहार मनाते हैं, आपसी भाईचारा बनाए रखकर एक-दूसरे का सम्मान करें। उन्होंने ईद उल जुहा पर दी जाने वाली कुर्बानी को शालीनता के साथ करते हुए किसी दूसरे की भावना का भी सम्मान करने का सुझाव दिया। जिलेभर से आए समिति के सदस्यों ने थानेवार त्यौहारों की व्यवस्था एवं क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में बताया। बैठक में प्रशासन द्वारा सभी जिलेवासियों को ईद उल जुहा के त्यौहार की शुभकामनाएं दी गई। बैठक में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, नगर परिषद् सभापति राजबाई बैरवा, एसडीएम कपिल शर्मा, शांति समिति सदस्य असरार अहमद, बंशीलाल मीना सहित अन्य शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !