Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आपसी भाईचारे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए आगामी त्यौहार: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर: जिले में आगामी दिनों में होली, रामनवमी एवं ईद का त्यौहार आपसी भाई-चारे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं त्यौहारों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शुभम चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोतवाली थाना परिसर गंगापुर सिटी एवं कलेक्ट्रेट सभागार सवाई माधोपुर में शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित हुई।

 

 

Celebrate the upcoming festivals with mutual brotherhood Sawai Madhopur Collector Shubham Choudhary

 

 

जिला कलक्टर ने गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर में सभी सदस्यों से आह्वान किया कि सभी पर्व और त्यौहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाते हुए सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करें और जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दें। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सवाई माधोपुर एक शांतिप्रिय शहर है, हमारा कर्तव्य है कि शहर में आगामी पर्वो का सौहार्द्रपूर्ण आयोजन हो और सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि युवा पीढ़ी को समझाए कि वह सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट न करें। उन्होंने बैठक में पहुंचे सदस्यों से सुझाव भी लिए और प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

 

 

 

 

 

उन्होंने गंगापुर सिटी में सांय 5 से 7 तक जामा मस्जिद के पास ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए 4 ट्रैफिक पुलिस कर्मी नियुक्त करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी राकेश राजोरा को दिए है। वहीं आगामी त्यौहारों होली व ईद के मध्यनजर नालियों व प्रमुख चौराहों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को प्रदान किए है। इसके साथ ही उन्होंने गंगापुर सिटी में मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटवाने, रोड़ लाईटों को सुचारू करने, पार्किंग व्यवस्था दुरस्त करवाने, सीवरेज लाईनों की सफाई करवाने के साथ-साथ पेयजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर राहगीरों विशेष तौर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और अनावश्यक किसी पर भी रंग नहीं डाले।

 

 

 

आपत्तिजनक पोस्ट की दें पुलिस को जानकारी:

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़*काऊ पोस्ट आदि के बारे में तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित करें, संबंधित पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आसामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी लोग अपने आसपास के युवाओं की गतिविधियों पर नजर व नियंत्रण रखें और उन्हें किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि में शामिल नहीं रहने के लिए कहें। गलत सूचनाओं, संदेशों, पोस्ट को फॉरवर्ड नहीं करें। किसी भी परिस्थिति में शांति एवं धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम बिंदुओं पर सभी से चर्चा की और कहा कि शहर में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजनों की परिपाटी को बरकरार रखें।

 

 

 

 

शांति एवं सद्भाव के लिए जाहिर की अपनी प्रतिबद्धता:

इस दौरान मौजूद समिति सदस्यों ने आश्वस्त किया कि सवाई माधोपुर का आपसी भाईचारा हमेशा बना रहेगा। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सवाई माधोपुर की मिट्टी में यह बात है कि सभी मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। यहां का सांप्रदायिक सद्भाव हमारी ताकत है। बैठक में जिलेभर से आए प्रतिनिधियों ने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा त्यौहार के अवसर पर जिले में यातायात संबंधी समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रबंधन हेतु पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाने का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह, नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा सहित शांति समिति सदस्य, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !