Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जैन नववर्ष की हुई शुरूआत

भगवान महावीर का 2550वां निर्माण एवं भगवान गौत्तम स्वामी केवल ज्ञान दिवस महोत्सव 

आकाश में झिलमिल झिलमिल जगते तारे और धरती पर जगमगाते जलते दीप मानो पृथ्वी और आकाश अपना रूप संवार रहे हों अथवा दोनों किसी विशेष आनन्द में नहा रहे हो। घरों, गलियों, बाजारों और हाट दुकानों पर दीप मालाएं स्नेह पी-कर नाच रही है। सजे संवरे हुए बालक, युवा और वृद्ध नगर एवं ग्राम की शोभा देखने निकल रहें है। पताकाओं से अलंकृत घरों और मंदिरों की शोभा किसी बात की सूचना दे रही है। आज स्वर्ग से देव पृथ्वी पर उतर रहें है। वे जन-जन के आराध्य वर्तमान शासन नायक और अहिंसा के अवतार भगवान महावीर की निर्वाण पूजा के लिए एक हो रहे है। क्योंकि यह पर्व देवाधिदेव भगवान वर्धमान का 2550 वां परिनिर्माण का दिन है।

 

 

इस बार भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में निर्माण महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय कर जैन समुदाय को अनूठा उपहार दिया है जिसके कारण इस अवसर पर दोहरी खुशी है यह अभियान 13 नवम्बर से शुरू होकर एक वर्ष के लिए भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को समर्पित रहेगा। “जियो और जीने दो …..जैसे उनके मानव कल्याण के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भारत वर्ष के अल्पसंख्यक वर्ग का जैन समुदाय केन्द्र सरकार के इस निर्णय का तहेदिल स्वागत और प्रशंसा करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार का आभार प्रकट करता है। भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर ब्लॉक के सभी जैन मन्दिरों में विशेष आयोजन किया गया।

 

Celebrated 2550th creation of Lord Mahavir and Lord Gautam Swami Keval Knowledge Day Festival

 

पिपलाई स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर में सोमवार को जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का निर्माण महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मन्दिर में श्रावक – श्राविकाओं ने समाजसेवी बृजेन्द्र कुमार जैन और सुनिल कुमार जैन के मार्गदर्शन में भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति के समक्ष निर्माण लाडू चढ़ाया गया l मन्दिर में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूरे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन विधान किया एवं भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित किया। इस आयोजन को लेकर सुबह 5 बजे से मन्दिर में चहल पहल प्रारंभ हो गई थी श्री जी के अभिषेक के बाद निर्माण महोत्सव का पूजन कर श्रावक -श्राविकाओं ने भगवान के समक्ष आत्म कल्याण की कामना की। इस अवसर पर रमेश चन्द जैन एवं विनोद कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म विश्व का एक मात्र ऐसा धर्म है जो यह कहता है कि आप भी भगवान बन सकते है। जैन धर्म में लक्ष्मी का अर्थ होता है निर्वाण (मोक्ष) और सरस्वती का अर्थ होता है कैवल्यज्ञान इसलिए भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण उत्सव मनाते है दीपावली के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष लक्ष्मी की प्राप्ति हुई और गौतम गणधर को कैवल्यज्ञान की सरस्वती की प्राप्ति हुई l इसलिए इस दिन लक्ष्मी और सरस्वती की पूजा की जाती है।

 

इस अवसर पर सभी श्रावक-श्रार्विकाओं ने वीर निर्वाण संवत् 2550 “जैन नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रदान की इस अवसर पर वयोवृद्ध समाजसेवी राधेश्याम जैन ने बताया कि महावीर का निर्माण संवत् वर्तमान में चल रहे विक्रम संवत् से भी अधिक प्राचीन है। इस अवसर पर महिला युवा मण्डल की सदस्य एकता जैन ने सम्पूर्ण जैन समुदाय से अपील करते हुए बताया कि मतदान आपका हक है और नैतिक जिम्मेदारी भी लोकतंत्र के महापर्व 25 नवम्बर को विश्व के सबसे बड़े और महान लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में शत-प्रतिशत मतदान कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने। सम्पूर्ण जैन समुदाय का यह योगदान भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त करने में उल्लेखनीय भूमिका के तौर पर दर्ज होगा। इस अवसर पर मुकेश जैन, आशा जैन, सुमनलता जैन, ललिता जैन, रजनी जैन, जिनेन्द्र जैन, आशु जैन, सपना जैन, अक्षत जैन, मेघा जैन, अभिनन्दन जैन आदि कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !