Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कार्य में लापरवाही व अनियमितताएं बरतने पर एलएचबी और एएनएम को चार्जशीट 

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान शिशुओं के टीकाकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आई महिलाओं के ममता कार्ड जांचने पर पाया कि कार्डो में जानकारी बिना जांच परख के अंदाजन भरी गई है। उन्होंने दो ममता कार्डो में हेमोग्लोबीन, बीपी, वजन का सहीं अंकन नहीं पाये जाने एवं अन्य तीन ममता कार्डो में बहुत सी समानताएं पाये जाने तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एएनएम ललिता मीना को चार्जशीट देने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को प्रदान किए। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण रजिस्टर, पीएमजेवाई एवं मॉनिटरिंग रजिस्टर में अनियमितताएं पाये जाने पर एलएचबी मनभर सुवालका को चार्जशीट देने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रदान किए।

 

Charge sheet to LHB and ANM for negligence and irregularities in work

 

उन्होंने इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. बिलाल अहमद को पीएचसी पर दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की दीवार पर चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ के नाम व मोबाइल नंबर, कार्यालय समय, सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्रता के साथ अंकित कराने के निर्देश दिए। इसकी सूचना जिला कलेक्टर कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 9530314000 पर भिजवाने के निर्देश दिए है। ताकि कोई भी नागरिक गांव के राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों या पंचायत कार्यालयों एवं वहां के कार्मिकों की कार्यशैली के संबंध में शिकायत एवं सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में मरीजों राजेन्द्र, बत्तीलाल, ममता, रामगोपाल आदि से टीकारण, जांच व दवाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में खांसी, बच्चों के दस्त, टिटनेस, रेबीज के टीके उपलब्ध नहीं है जिसके लिए उन्हें सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल या फिर कुण्डेरा सीएचसी जाना पड़ता है। वहीं कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी देवी को डिलीवरी उपरान्त मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हुई है जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारी से तत्काल इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !